{"_id":"613c91a88ebc3ef2c0713ff9","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6514462165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र गंभीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
नवाबगंज थाने के गांव उम्मरपुर त्योरी निवासी बालिस्टर राजपूत (65), पुत्र सुनील कुमार (21) के साथ फतेहगढ़ में एक वकील से बात करने आए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वापस जा रहे थे, तभी कायमगंज बाईपास स्थित नखासा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बालिस्टर बीच रोड पर गिरे और सुनील कुछ दूरी पर जा गिरा। बालिस्टर का सिर स़ड़क में लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। बालिस्टर हेलमेट नहीं लगाए थे।
सूचना मिलते ही रायपुर चौकी प्रभारी सूर्यप्रकाश उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायल को लोहिया अस्पताल भिजवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। बालिस्टर के विमल, सुनील, चौधरी और प्रांशु बेटे हैं। पत्नी मुन्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वह खेती करते थे।