{"_id":"6138ff228ebc3e608868c837","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6510086178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये लेकर सेना भर्ती कराने के आरोप मे चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये लेकर सेना भर्ती कराने के आरोप मे चार हिरासत में
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रुपये लेकर सेना में भर्ती कराने के आरोप मेें हरियाणा के चार युवकों को आर्मी इंटेलिजेंस के लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। अभी तक सेना की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट में रिलेशनशिप की भर्ती के दूसरे दिन बुधवार को हरियाणा व राजस्थान के नौजवान आए। फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल सहित थाने के अन्य दरोगा ड्यूटी पर थे। उसी दौरान हरियाणा के चार युवकों को सेना के जवानों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों पर रुपये लेकर सेना में भर्ती कराने का आरोप लगाया गया। आर्मी इंटेलिजेंस के लोगों ने पकड़े गए हरियाणा के चारों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए युवकों से पूछताछ की। युवकों का कहना है कि चारों लोग रिलेशनशिप की भर्ती देखने के लिए आए थे। वह किसी को भर्ती कराने के लिए रुपये नहीं लिए हैं।
कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि अभी तक सेना की ओर से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस मामले में सेना के अधिकारियों से बात की है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।