{"_id":"6138f3be8ebc3e2c206c2723","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6509804166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात गांव में कैंप लगाकर 424 मरीजों को दी दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात गांव में कैंप लगाकर 424 मरीजों को दी दवाइयां
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में फिजिशियन कक्ष के बाहर खड़े मरीज। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। विकास खंड क्षेत्र के एक दर्जन गांव में बुखार की बीमारी फैली होने से लोग परेशान हैं। कई गांव में फैले विचित्र बुखार से लोगों की मौत भी हो चुकी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सात गांव में कैंप लगाकर 424 मरीजों को दवाइयां दीं। मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड व डेंगू जांच भी की गई।
गांव की गलियों में फैली गंदगी व मौसम के बदलने के कारण विकास खंड क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव में बुखार का प्रकोप जारी है। सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं। जरारी, कोठी, पतौंजा व बिढ़ैल गांव में बुखार से बीमार कई मरीजों की मौत भी हो चुकी है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शेखपुर गांव पहुंचकर कैंप लगाया। यहां फार्मासिस्ट सुभाष चंद्र ने 80 मरीजों का परीक्षण कर दवाई दी। लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार ने 13 मरीजों की मलेरिया व सात की टाइफाइड जांच की। इसी टीम ने सिंगुरापुर गांव में कैंप लगाकर 29 मरीजों को दवाइयां दी। 14 लोगों की मलेरिया, 9 डेंगू व एक को टाइफाइड जांच की।
निनौरा शृंखलापुर में टीम ने 29 मरीजों का परीक्षण कर दवाई दी। यहां एलटी ने 24 मलेरिया, 20 डेंगू व 11 टाइफाइड की जांच की। राजेपुर सरायमेदा गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 92 मरीज देखे। यहां एलटी ने 60 मलेरिया, 18 टाइफाइड व 14 डेंगू जांच की। मूसाखिरिया गांव में भी काफी समय से बुखार पैर पसारे है। यहां टीम ने कैंप लगाकर 51 मरीजों को दवा दी तथा 20 की डेंगू, मलेरिया, आठ की टाइफाइड जांच की।
विज्ञापन
बिढ़ैल ग्राम पंचायत के मजरा नगला खुरू में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 84 मरीजों का परीक्षण किया। यहां टीम ने 39 मरीजों की टाइफाइड, 21 मलेरिया व सात डेंगू जांच की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गदनपुर तुर्रा की टीम ने गांव में ही कैंप लगाकर 59 मरीज देखे। यहां 9 मलेरिया व 3 डेंगू जांच की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि सात गांव में कैंप लगाकर मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। लोगों को बीमारी से बचाव रखने के लिए भी टीम द्वारा जागरूक किया गया।
फिजीशियन राउंड पर, भटकते रहे मरीज
फर्रुखाबाद संवाद के अनुसार डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। मरीजों की भीड़ के बावजूद फिजीशियन राउंड पर भर्ती मरीजों को देखते रहे। मरीज भटकने के लिए मजबूर हो गए। बुधवार सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। घंटों खड़े रहने के बाद पर्चा बनवाया जा सका। खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित फिजीशियन को दिखाने के लिए परेशान रहे। सुबह करीब 11 बजे जिस वक्त मरीज फिजीशियन के इंतजार में खड़े थे, उस वक्त डाक्टर राउंड पर भर्ती मरीजों को देख रहे थे। डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि कुछ भर्ती मरीजों को देखना जरूरी था। इसीलिए उन्हें देखने चले गए। उनके कक्ष में ट्रेनीज डाक्टर मरीजों को देख रहे थे।