फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

दो पाली में शिक्षण कार्य का शिक्षकों ने किया बहिष्कार

Wed, 08 Sep 2021 06:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के शिक्षकों ने दो पाली में शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। उन्होंने विद्यालय में प्रदर्शन कर दो पाली के आदेश को वापस लेने की सरकार से मांग की। अगर सरकार अपने आदेश को वापस नहीं लेती है तो 20 सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में बंद होने के बाद शासन के आदेश पर दो अगस्त से छात्र-छात्राओं को विद्यालय बुलाकर शिक्षण कार्य शुरू कराया गया है। यह शिक्षण कार्य दो पाली में कराया जा रहा है। इसका माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट ने विरोध शुरू कर दिया। संगठन के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को जिला कार्यकारिणी और संगठन के शिक्षकों ने दो पाली में शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। महावीर इंटर कॉलेज नगला खैरबंद में संगठन के नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर दो पाली में शिक्षण कार्य कराए जाने के आदेश को वापस लेने की सरकार से मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिला संयोजक प्रवेश रत्न शाक्य ने बताया कि सदस्य विधान परिषद निर्दल गुट के राजबहादुर सिंह चंदेल ने इस मुद्दे को विधान परिषद में उठाया था। उप मुख्यमंत्री ने सदन में भरोसा दिया था कि यह अस्थायी व्यवस्था कुछ दिनों के लिए है। उसे बहुत जल्द समाप्त कर दिया जाएगा। लेकिन सरकार ने दो पाली के शिक्षण कार्य को समाप्त करने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया। इसको लेकर प्रांतीय आह्वान पर जिला कार्यकारिणी और शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संयोजक ने बताया कि अगर सरकार ने समय बदलने का निर्णय नहीं लिया तो 20 सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सह संयोजक यादवेंद्र सिंह परिहार, मंडलीय मंत्री महिपाल सिंह, डॉ. सचिन कुमार शाक्य, अनिल शाक्य, सुब्रत शाक्य, दीपू कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed