{"_id":"613657388ebc3e48384cef9f","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp650580341","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ के कैडेट्स का शूटिंग ट्रायल में जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगढ़ के कैडेट्स का शूटिंग ट्रायल में जलवा
विज्ञापन
शूटिंग ट्रायल कैंप में विजयी कैडेट के साथ अधिकारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आईडीएससी शूटिंग ट्रायल कैंप में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कैडेटों का दबदबा रहा। सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। एनसीसी कैडेट इंटर डायरेक्टरेट शूटिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के जनपद इंदौर के मऊ में प्रतिभाग करने जाएंगे। वहां डीजीएनसीसी (डायरेक्टर जनरल आफ नेशनल कैडेट ग्रुप) की शूटिंग टीम का चयन किया जाएगा।
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर में एक सितंबर को आईडीएससी (इंटरनेशनल डिफेंशिव शूटिंग कान्फीडेंशल कैंप) शूटिंग ट्रायल कैंप का शुभारंभ हुआ था। इसमें 12 यूपी बटालियन एनीसीसी फतेहगढ़ के कैडेट के अलावा दस और ग्रुप हेड क्वाटर से 110 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। इनको असलहे पकड़ने और चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार को कैंप समापन के दिन कैडेटों को फायरिंग करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें एसडब्ल्यू एनसीसी कैडेट में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ की कैडेट सलोनी ने 140 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आंशी ने 136 अंक पाकर दूसरा और 73 यूपी बटालियन एनसीसी मवाना मेरठ की कैडेट शिवानी ने 139 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर कब्जा किया। एसडी बालक वर्ग में भी 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कैडेट फिरोज खान ने 177 अंक प्राप्त कर प्रथम, अंकुर पाल ने 172 अंक प्राप्त कर दूसरा और ऋषभ ने 134 अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग आफीसर कर्नल रोमिल शर्मा ने सभी विजेता एनसीसी कैडेटों को मेडल पहनाकर बधाई दी। इंटर डायरेक्टरेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित होने पर हौसला आफजाई की। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के जनपद इंदौर के मऊ में होगी। वहां डीजीएनसीसी की शूटिंग टीम का चयन किया जाएगा। पुरस्कार वितरण मंच का संचालन एसोसिएट एनसीसी आफीसर लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर ने किया। इस कैंप के दौरान सूबेदार मेजर हरकेश सिंह गुर्जर, सूबेदार राजवीर सिंह, सीनियर क्लर्क गिरीश चंद्र, जोगेंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

शूटिंग ट्रायल कैंप में निशाना लगाते एनसीसी कैडेट। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD