{"_id":"61350a8b8ebc3e7a2519b6c5","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6503784199","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। बहनोई के यहां रह रहा एक युवक नलकूप के बंद 50 फीट गहरे कुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण जहरीली गैस होने की आशंका से नहीं घुस रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। कुएं में कांटा डालकर निकालने का प्रयास किया गया। युवक को दी गई लेकिन उसकी आवाज नहीं आ रही है।
क्षेत्र के गांव बझेरा मलिकपट्टी निवासी हरपाल बाथम के घर उनका अविवाहित साला संदीप उर्फ छोटे भैया (28) निवासी अलावलपुर, थाना किशनी जनपद मैनपुरी एक साल से रह रहा था। रविवार शाम करीब चार बजे वह घर से खेतों की तरफ गया था। इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने खोजबीन की। पता चला कि घर से कुछ दूरी पर स्थित बहनोई के बंद पड़े नलकूप के 50 फीट गहरे कुएं में पड़ा है। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों की मदद से निकालने के प्रयास असफल रहे। रात करीब साढ़े नौ बजे दमकल कर्मचारी भी पहुंच गए। कुएं में जहरीली गैस होने की आशंका के चलते कोई घुसने को तैयार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने युवक को आवाज दी, मगर कोई जवाब नहीं मिला। इससे लोगों को अनहोनी की आशंका है। उसका विवाह नहीं हुआ था। कांटा डालकर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।