{"_id":"612fbc158ebc3e2c206c14b4","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6495809153","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में नहीं बदली काया, बैठने को जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में नहीं बदली काया, बैठने को जगह नहीं
विज्ञापन
कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पल्ला तालाब पश्चिम के परिसर में लगा मौरंग का ढेर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय पल्ला तालाब पश्चिम में कायाकल्प का काम एक साल में पूरा नहीं हुआ। रसोई और बरामदे में टाइल्स व अन्य सामान रखा है। मैदान में मौरंग पड़ी है। इस कारण विद्यालय में बच्चों को बैठने की जगह तक नहीं है।
शासन के आदेश पर नगर पालिका ने नगर क्षेत्र के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय पल्ला तालाब पश्चिम में कायाकल्प का काम शुरू कराया गया था। इसके लिए 905500 रुपये का ठेका हुआ है। ठेकेदार ने सितंबर 2020 में काम शुरू कराया था। करीब एक साल पूरी हो गई है। अभी तक रसोई व कक्षों में टाइल्स लगने, दरवाजों पर गेट लगने का काम पूरा नहीं कराया गया। शौचालय भी अधूरे बने पड़े हैं। रसोइघर में टाइल्स और बरामदा में अन्य निर्माण सामग्री व कबाड़ ठेकेदार ने भर दिया। मैदान में मौरंग डलवा दी। विद्यालय में बिजली कनेक्शन भी नहीं है।
बुधवार को विद्यालय खुलने पर बच्चों को दो अन्य कमरों में एक साथ बैठाया गया। बिजली न होने से अंधेरे में उनको शिक्षण कार्य कराया गया। ठेकेदार ने अभी तक 40 प्रतिशत ही काम कराया है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि बीईओ से निरीक्षण कराया जाएगा। नगर पालिका ईओ को काम जल्द पूरा कराने के लिए पत्र लिखा जाएगा।