फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

खतरे के निशान के पास गंगा, गांवों में भरा पानी

Wed, 01 Sep 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
समैचीपुर-ढाईघाट मार्ग पर भरा बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गंगा में खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा जलस्तर बुधवार को स्थिर रहा। शमसाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर चौरा गांव के पास दो फीट पानी बह रहा है। अमृतपुर क्षेत्र के 19 गांवों में पानी भर गया। कई गांवों का संपर्क टूट गया है। लोग नाव से आवागमन करने को मजबूर हैं। पांचाल घाट बंधा के स्कूल में बाढ़ का पानी भर गया है।
विज्ञापन

नरौरा बांध से गंगा में 127260 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा के जलस्तर में बुधवार को वृद्धि नहीं हुई। जलस्तर 136.80 मीटर पर ही ठहरा हुआ है। 137.10 खतरे का निशान है। पांचाल घाट पर गंगा पुत्रों की झोपड़ियों में पानी भर गया है। प्राथमिक विद्यालय बंधा पांचाल घाट में पानी भरने से स्कूल नहीं खोला जा सका। अमृतपुर के गांव अंबरपुर, चित्रकूट, अंबरपुर की मड़ैया, रामपुर, जोगराजपुर, बमियारी, अबिराबद, लायकपुर, रतनपुर, सुंदरपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, करनपुर घाट, रामप्रसाद नगला, मिघन नगला, फुलाह, जगतपुर, राजाराम की मड़ैया, तीसराम की मड़ैया आदि में पानी भर जाने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। लोग छतों पर पॉलिथीन डाल कर समय गुजार रहे हैं। माखन नगला को जाने वाली कटी सड़क में पानी भर जाने से चार गांव का आवागमन बंद हो गया है। तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाह ने बताया कि उनके पास गांव में पानी भरने की सूचना नहीं है। लेखपालों को जानकारी लेने के लिए भेजा गया है। इसके अलावा रामगंगा में खो हरेली, रामनागर से 4120 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा का जलस्तर 134.50 से बढ़कर 134.70 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी भर जाने से नहीं खुले स्कूल
अमृतपुर संवाद के अनुसार गंगा में आई बाढ़ के चलते प्राथमिक विद्यालय माखन नगला, रामप्रसाद नगला, रामपुर, जोगराजपुर, सुंदरपुर, तीसराम की मड़ैया, अंबरपुर, सबलपुर, उदयपुर, राजाराम की मड़ैया, हरसिंहपुर कायस्थ, लायकपुर के स्कूलों में बाढ़ का पानी भर जाने से बुधवार को स्कूल नहीं खुले। शिक्षक कहीं सड़क किनारे तो कहीं दूसरी स्कूलों में बैठे रहे। कई शिक्षक घर चले गए। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र जौहर ने बताया कि जिन स्कूलों में पानी भरा है, उसके शिक्षक दूसरे स्कूल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर शिक्षण कार्य में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानवरों को नसीब नहीं हो रहा चारा
शमसाबाद संवाद के अनुसार गंगा किनारे कई गांवों में पानी घुस गया है। ग्रामीणों को पशुओं का चारा लाने में दिक्कत हो रही है। समैचीपुर चितार गांव के लोग सड़क तक नाव से आ रहे हैं। शमसाबाद-शाहजहांपुर पर चौरा गांव के पास दो-दो फीट पानी है। वाहन निकल रहे हैं, मगर कभी भी हादसा हो सकता है। कमथरी, अजीज, आबाद की नगरिया, कटरी तौफीक, पलानी दक्षिण, भगवानपुर, बसोला, चौरा और चौराहार समेत 12 गांवों को पानी ने घेर लिया है।

गांव समैचीपुर में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

गांव समैचीपुर में भरा बाढ़ का पानी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed