फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Governor will perform Ganga aarti at Panchal Ghat, helicopter is shown, rumours CM did air tour

फर्रूखाबाद: पांचालघाट पर गंगा आरती करेंगी राज्यपाल, दिखा एक हेलीकाप्टर, लोगों में चर्चा सीएम ने किया दौरा

Wed, 01 Sep 2021 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Governor will perform Ganga aarti at Panchal Ghat, helicopter is shown, rumours CM did air tour
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में दो दिवसीय भ्रमण पर आ रहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पांचालघाट पर गंगा आरती करेंगी। वहीं, गांव बलीपुर में गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने के साथ वह चमड़ा उद्योग भी देखेंगी। वहीं बुधवार को पांचालघाट पर एक हेलीकाप्टर के गुजरने की चर्चा रही। लोगों ने कहा कि सीएम योगी ने अचानक हवाई दौरा किया है जबकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


गंगा आरती करेंगी राज्यपाल
प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का तीन व चार सितंबर को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम है। जिला मुख्यालय पर प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार वह तीन सितंबर को हेलीकॉप्टर से 3.15 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगी। यहां से कार से 3.20 बजे वह बेवर रोड स्थित पवन कोल्ड स्टोरेज स्थित लटेरा होम पहुंचेंगी। 3.30 बजे ओडीओपी योजना में शामिल जरी जरदोजी, ब्लॉक प्रिंटिंग व स्थानीय उत्पाद देखेंगी। 4.50 बजे वह आरआरसी गेस्ट पहुंचने के बाद 6.30 बजे पांचाल घाट के लिए प्रस्थान करेंगी। वहां वह गंगा आरती करेंगी।
विज्ञापन

 
शहर का चमड़ा उद्योग देखेंगी
शाम सात बजे आरआरसी गेस्ट हाउस पहुंचकर विश्राम करेंगी। चार सितंबर को राज्यपाल सुबह 9.30 बजे प्रस्थान कर कमालगंज के गांव बलीपुर में आंगनबाड़ी के अन्नप्राशन, गोदभराई व पोषण वाटिका के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद 10.10 बजे बढ़पुर ब्लॉक के गांव याकूतगंज में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। यहां 10.25 बजे यहां से जाकर शहर के रेलवे रोड स्थित चमड़ा उद्योग देखेंगी। यहां से निकलने के बाद 11 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचकर 11.20 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन से मांगा गया फोर्स
फर्रुखाबाद में राज्यपाल के आगमन को लेकर आईजी जोन कानपुर से फोर्स की मांग की गई है। जोन से एक एएसपी, चार सीओ, सात एसओ, पचास उपनिरीक्षक, दस महिला दरोगा, 180 पुरुष व महिला सिपाही, ट्रैफिक के चार दरोगा, दस दीवान, दस सिपाही के अलावा एक कंपनी पीएसी की मांग की गई है। जनपद के सभी चार सीओ, 14 थानेदार सहित पांच सौ पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया जाएगा


पांचाल घाट पर काफी नीचे से गुजरे हेलीकाप्टर की रही चर्चा
बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन से चार बजे के बीच पांचाल घाट पर काफी कम ऊंचाई पर धीमी गति से हेलीकाप्टर गुजरा। लोगों में चर्चा रही कि राज्यपाल का भ्रमण कार्यक्रम लगा होने से मुख्यमंत्री ने पांचाल घाट का निरीक्षण किया और बाढ़ की स्थिति देखी। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। एडीएम विवेक श्रीवास्तव व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने हेलीकाप्टर से मुख्यमंत्री द्वारा निरीक्षण किए जाने की जानकारी से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed