{"_id":"612f6f5b8ebc3e0b04438c79","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp649425461","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने शुरू किया मातृत्व वंदना योजना का विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने शुरू किया मातृत्व वंदना योजना का विशेष अभियान
विज्ञापन
कमालगंज। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के विशेष अभियान का बुधवार को सीएचसी पर सीएमओ ने शुभारंभ किया। पहले बच्चे वाली 5653 महिलाओं को अब तक लाभ मिल चुका है। अब सात सितंबर तक छूटी हुई गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराकर उन्हें लाभ दिलाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
महिलाओं के पहले बच्चे के गर्भ पर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में पंजीकरण कराकर उन्हें 3 किस्तों में 5 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसमें ब्लॉक क्षेत्र की 5653 महिलाओं को लाभ मिल चुका है। लेकिन अभी भी कई गर्भवती महिलाएं पंजीकरण से छूटी हैं। छूटी महिलाओं को शामिल करने के लिए 1 से 7 सितंबर तक के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है।
सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने बुधवार को सीएचसी पर इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर 3 माह के गर्भ वाली महिलाओं ने योजना के पत्रक हाथ में पकड़कर खुशी मनाई।
ब्लॉक सामुदायिक कार्यक्रम प्रबंधक हृदयेश कुमारी ने बताया कि साढ़े 3 माह के पहले गर्भ पर पंजीकरण में एक हजार रुपये प्रथम किस्त, दूसरा टीका लगने व गर्भावस्था की जांचें पूरी होने पर दूसरी किस्त में 2 हजार व बच्चे के जन्म पर टीकाकरण होने पर साढ़े 3 माह में तीसरी किस्त में दो हजार रुपए दिए जाते हैं। अस्पताल में प्रसव होने पर 1400 और मिलते हैं।