{"_id":"60fef8708ebc3e5863186ea0","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6425801166","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव बरामदे में पड़ा मिला, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का शव बरामदे में पड़ा मिला, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
तमशा की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
संकिसा (फर्रुखाबाद)। एलएलबी की पढ़ाई कर रही विवाहिता का शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। आत्महत्या करने की सूचना पर पहुंचे पिता ने ससुरालीजनों पर बाइक न मिलने पर फांसी लगाकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि की गई है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रमापुर दबीर निवासी अमित कुमार यादव की शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव उखरा निवासी जयवीर की 25 वर्षीय पुत्री तमशा से एक वर्ष पूर्व हुई थी। रविवार रात अमित ने जयवीर को फोन कर तमशा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। इस पर जयवीर अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। महिला का शव घर के बरामदे में पड़ा था। उसके ससुरालीजन गायब थे। गले पर रस्सी से कसे जाने के निशान बने थे।
सूचना पर एसओ धर्वेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जयवीर ने पुलिस को बताया कि अमित ट्रक चलाता है। शादी के कुछ दिन बाद ही पति सहित ससुरालीजन दहेज में बाइक व सोने की चेन व अंगूठी की मांग कर तमशा को प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने तमशा को फांसी लगाकर मार डाला। तमशा एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही एक वकील के साथ प्रैक्टिस भी कर रही थी। पुलिस ने पिता जयवीर की तहरीर पर पति अमित कुमार यादव, जेठ धर्मपाल व उनकी पत्नी, पुत्री रुची, सुरभि के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम में तमशा की मौत फांसी लगने से दम घुटने से होना बताई गई है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। मुकदमे की जांच सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर को मिली है।