फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

गंगा के सोता नाला में डूबकर सब्जी विक्रेता की मौत

Mon, 26 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
गमगीन बैठे सब्जी विक्रेता के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सब्जी विक्रेता की गंगा के सोता नाला में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को नाव से निकाला। शहर के मोहल्ला सलावत खां निवासी राजेंद्र सक्सेना (55) सब्जी बेचता था। बीते दिन पत्नी कमला का पैर टूट गया था। उसके इलाज के लिए वह रुपये लेने रविवार शाम करीब पांच बजे साइकिल से गांव पंखिया की मड़ैया गया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने गंगा के सोता नाले की पुलिया से कुछ दूर पानी में लाश उतराती देखी। इस पर नाविकों ने उसे बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में प्रधान शहनाज के पति साहिद ने पहुंचकर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि राजेंद्र शाम करीब सात बजे गांव से घर की ओर जाते देखे गए। चूंकि सोता नाला में पानी अधिक होने की वजह से वाहन नहीं निकल पाते। साइकिलें, बाइकों दूसरी ओर ही खड़ी कर दी जाती हैं। आशंका जताई जा रही है कि राजेंद्र का पुलिया से पैर फिसल जाने से वह गहराई में चला गया होगा। इससे उसकी मौत हो गई। राजेंद्र के तीन बेटे राजकिशोर, अर्जुन और करन हैं। दो बेटियां रेखा और माधुरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकेतांक न होने से होते हादसे
पंखिया की मड़ैया के पास गंगा के सोता नाले की पुलिया के ऊपर करीब ढाई फीट पानी की ऊंचाई तक पानी बहता है। पुलिया के पास एक तरफ 15 और बहाव की तरफ करीब 25 फीट गहरा गड्ढा है। पुलिया के दोनों ओर गहरे गड्ढे होने का कोई संकेतांक नहीं है, जिससे व्यक्ति को पता हो कि यहां दुर्घटना प्वाइंट है। यही वजह रही कि राजेंद्र की डूबने से मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने पुलिया के दोनों तरफ बांस लगवाकर रस्सी बंधवाई है। इससे लोगों को पता चल सकेगा कि सड़क यहीं तक है। इससे दुर्घटना होने से बच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed