फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

तीन वर्ष से जमे ग्राम पंचायत सचिव दो दिन में हटेंगे

Mon, 31 May 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। तीन वर्ष से एक ही ब्लॉक में जमे और बड़ी ग्राम पंचायतों में मलाई काट रहे ग्राम पंचायत सचिवों का दो दिन में स्थानांतरण तय हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने ऐसे सचिवों की फाइलें तलब कर ली हैं।
विज्ञापन

जनपद की 594 ग्राम पंचायतों में सचिवों की तैनाती मनमाने तौर पर चल रही है। किसी सचिव के पास एक-दो ग्राम पंचायतों का चार्ज है। जबकि अधिकारियों के चहेते रहे सचिव ब्लॉक की सबसे बड़ी 6 से 8 ग्राम पंचायतें तक हथियाए हैं। कुछ सचिवों ने तो अपने परिजनों के नाम फर्में बनाकर उन्हीं के नाम लाखों का भुगतान भी कर चुके हैं। जिले में एक दर्जन से अधिक सचिव एक ही ब्लॉक में वर्षों से डटे रहकर अपना खेल जमाए हैं। अब ऐसे सचिवों पर मुख्य विकास अधिकारी ने नजरें लगा दी हैं। जिले में विकार्स कार्यों को पटरी पर लाने के लिए सीडीओ लगातार प्रयास कर रही हैं। सबसे पहले बीडीओ के स्थानांतरण हुए। इसके बाद एडीओ के चार्ज बदले गए। कुछ सचिवों की ग्राम पंचायतों में भी फेरबदल हो चुका है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली ने बताया कि तीन वर्ष से एक ही ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिवों को दो दिन में दूसरे ब्लॉकों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंनेे फाइल तलब कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed