फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

तिलक में नगदी कम लाने पर चले लाठी-डंडे, छह चुटहिल

Fri, 28 May 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
कंपिल(फर्रुखाबाद)। गांव इकलहरा में तिलक में नगदी कम लाने पर वर पक्ष ने विवाद खड़ा कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों को लाठी-डंडे से पीट दिया। इसमें छह लोग चुटहिल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। लड़की के भाई ने नगदी सहित सोने की अंगूठी लूटने का आरोप लगा तहरीर दी है।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर थाना कलान क्षेत्र के गांव सरफरा निवासी रामप्रकाश ने अपनी पुत्री का विवाह कंपिल के गांव इकलहरा निवासी युवक के साथ तय किया। बुधवार शाम को रामप्रकाश अपने पुत्र व रिश्तेदारों के साथ तिलक चढ़ाने पहुंचे। तिलक चढ़ने के दौरान दहेज में 15 हजार रुपये कम होने पर लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता रामप्रकाश से विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान रामप्रकाश ने बाकी नगदी शादी के दौरान देने की बात कह कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। मामला तूल पकड़ने पर लड़के पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इससे लड़की पक्ष के छह लोग चुटहिल हो गए। गुरुवार सुबह गांव के ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर समझौते का प्रयास किया गया। लेकिन सहमति नहीं बनी। लड़की पक्ष ने शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले आई। वहां भी दोनों पक्षों में वार्ता चलती रही।
विज्ञापन

लड़की के भाई आदेश कुमार ने बताया कि पांच लाख में शादी तय की थी। तीन लाख बीस हजार रुपये दे दिए थे। कार्यक्रम के दौरान नगदी बाद में देने की बात कही। लेकिन लड़के पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसका बैग छीन लिया। उसमें अस्सी हजार रुपये व सोने की एक अंगूठी थी। आदेश ने पुलिस को तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि लड़के पक्ष ने एक नेता के माध्यम से पुलिस से साठगांठ कर ली है। थाने का एक सिपाही समझौते का दबाव बना रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव बताया कि घटना कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed