{"_id":"60b128248ebc3ea39c3b1813","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp630933914","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकूला में पुलिस का छापा, चार दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकूला में पुलिस का छापा, चार दबोचे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कच्ची शराब बनाने के लिए बदनाम लकूला में पुलिस ने छापा मारा। यहां से हजारों लीटर लहन नष्ट कर दिया गया। सैकड़ों लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। छापे के दौरान बस्ती में भगदड़ मच गई।
शहर कोतवाली के मोहल्ला लकूला स्थित गिहार बस्ती में दोपहर बाद घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी, दरोगा साधना यादव, तिकोना चौकी प्रभारी जितेंद्र पटेल, नखास चौकी प्रभारी शंकरानंद, पल्ला चौकी प्रभारी राजेश चौबे व कादरीगेट चौकी प्रभारी रमेश यादव के साथ भारी पुलिस बल ने छापा मारा। पुलिस ने घरों में घुसकर डिब्बों में भरा रखा हजारों लीटर लहन बरामद कर नालियों में बहा दिया। कई घरों में शराब बरामद हुई। यहां से पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। छापे के दौरान महिलाओं ने कुछ युवकों को शराब कारोबार में शामिल न होने की बात कहकर छुड़ा भी लिया।
पुलिस ने गांव से कई बड़ी केनों में भरी शराब भी बरामद कर अपनी गाड़ियों में लादकर कोतवाली पहुंचा दी। हिरासत में लिए चारों आरोपियों को कोतवाली में बैठा लिया गया है। कादरीगेट चौकी प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि चार लोग हिरासत में लिए गए हैं। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
सीओ की अगुवाई में पुलिस ने तकीपुर में दी दबिश
मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम की अगुवाई में कोतवाल राकेेश कुमार ने फोर्स के साथ गांव में अवैध शराब बनाने वालों की तलाश में दबिश मारी। पुलिस बल को गांव की ओर आता देेखकर अवैध शराब बनाने वाले खेतों से होते हुए दूसरे गांव में भाग गए। पुलिस ने मौके पर जाकर जमीन के अंदर दबाए लहन से भरे डिब्बे निकाल लिए। लगभग तीन सौ लीटर पुलिस ने बरामद कर उसको नष्ट कर दिया। पुलिस की दबिश से गांव के लोगों में हड़कंप मचा रहा। जनपद अलीगढ़ में शराब पीने से कई लोगों की मौत हो जाने पर शासन ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने जनपदों में अवैध शराब बनाने वालों की धरपकड़ करने के आदेश दिए थे। उसके चलते ही यह कार्रवाई की गई।