फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad news

बोले प्रधान-हम सब मिलकर करेंगे गांव का विकास

Thu, 27 May 2021 10:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad news
फर्रुखाबाद। जिले की संगठित 376 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शपथ दिलाने के बाद गुरुवार को पहली बैठक गांव के विकास की रूपरेखा बनाई गई। प्रधानों ने सदस्यों व मतदाताओं से कहा कि हम सब मिलकर गांव का विकास करेंगे। पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 376 प्रधानों का शपथग्रहण कराया जा चुका है। इन प्रधानों ने अपनी पहली ग्राम पंचायतों में गुरुवार को पहली बैठक की। बैठक में ग्राम पंचायत की छह स्थायी समितियों में नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, प्रशासनिक समिति, निर्माण कार्यसमिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति व जल प्रबंधन समिति का गठन करने के लिए बताया गया। बढ़पुर ब्लाक के प्रभारी बीडीओ भारत प्रसाद ने बताया कि ग्राम पंचायत अमेठी जदीद व याकूतगंज में बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन

गुतासी प्रधान ने ग्रामीणों से मांगी विकास की सलाह
बढ़पुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुतासी में प्रधान आशीष मिश्रा ने पहली बैठक में ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ मतदाताओं को भी बुलाया। ग्राम पंचायत सचिव सीमा पांडेय की मौजूदगी में प्रधान ने कहा कि मतदाताओं ने उन्हें प्रधान बनाया, इससे विकास कार्य भी वह मतदाताओं की सलाह लेकर कराएंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं आदि सभी पात्रों को प्राथमिकता से लाभ दिलाया जाएगा। महीनों से खराब नौ हैंडपंप, नाली, खड़ंजा आदि सहा कराने की मांग भी उठी। बैठक में नवनिर्वाचित कुल नौ सदस्यों में अखिलेश कुमारी शामिल नहीं हुईं। जबकि इंद्रेश कुमार, अरुण कुमार, राधाकृष्ण, राजवीर, जयवीर, सोनम व पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना भेदभाव के गांव का करेंगे विकास
शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की ग्राम पंचायत पसियापुर की बैठक में प्रधान नरसिंह ने बिना भेदभाव के विकास कराने की बात कही। ग्राम पंचायत रोशनाबाद में प्रधान पुष्पांजलि ने प्राथमिक विद्यालय में बैठक की। प्रधान ने कहा कि गांव में महत्वपूर्ण काम अभी तक नहीं हुए हैं, उनको प्राथमिका से कराया जाएगा। चिलसरा में प्रधान केशवचंद ने बैठक में कहा कि जरूरतमंदों की मदद को हमेशा तैयार करेंगे। बरई में प्रधान चमेली देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

प्रधानों ने विकास कार्यों की रुपरेखा बनाई
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत हुसैनपुर बांगर में उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधान दिलीप कुमार ने बैठक की। उन्होंने कहा कि 28 तारीख को नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराया जाएगा। ग्राम पंचायत वेग में प्रधान रमेश सिंह ने जूनियर प्राथमिक विद्यालय में की बैठक में कहा कि सफाई कर्मियों का रोस्टर बनाकर नालियों की सफाई कराई जायेगी। डीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ला ने बताया कि सभी वह पंचायतें जिनकी शपथ हो गई थी वह सभी पंचायतों में बैठक कर समिति बनाई गई। उधर मोहम्मदाबाद के गांव खिमसेपुर में प्रधान बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed