{"_id":"60afc7db8ebc3e29be2891dd","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6307263182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक स्थल को लेकर कई ग्राम पंचायतों में हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक स्थल को लेकर कई ग्राम पंचायतों में हुआ विवाद
विज्ञापन
कमालगंज। ग्राम पंचायत की पहली बैठक के लिए स्थल को लेकर कई ग्राम पंचायतों में प्रधान व हारे प्रत्याशियों के समर्थक सदस्यों में विवाद हुआ। मामला बढ़ने पर पंचायत सचिवों ने वीडियो कॉलिंग से खंड विकास अधिकारी को घटना की जानकारी दी। बाद में बीडीओ ने दोनों पक्ष सुनने के बाद मध्यस्थता कर बैठक कराई।
अजीजलपुर के प्रधान लईक खां ने भोजपुर के प्राथमिक विद्यलय में बैठक की व्यवस्था की थी। सचिव करन सिंह जब पहुंचे तो पूर्व प्रधान के समर्थक पंचायत सदस्यों ने कहा कि बैठक अजीजलपुर के प्राथमिक विद्यालय में होनी चाहिए। बाद में सचिव की सूचना पर खंड विकास अधिकारी ने सबको समझाया फिर बैठक भोजपुर प्राइमरी स्कूल में हो सकी। बीडीओ ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में स्थान को लेकर विवाद सामने आए। उनको सुलझा दिया गया।
सदस्यों ने लगाया प्रधानों द्वारा सूचना न देने का आरोप
कई ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि बैठक के लिए प्रधान ने एजेंडा नहीं भेजा और न ही सूचना दी। उस्मानगंज की सदस्य ऊषा कटियार के पुत्र निशांत कटियार ने कहा कि बैठक की सूचना नहीं दी गई। वहीं खंड विकास अधिकारी ने बताया कि पहली बैठक की तिथि के बारे में जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत के संगठित होने की अधिसूचना में ही उल्लेख होता है। इसके लिए अलग से सूचना या एजेंडा जारी नहीं होता। अब आगे जब भी बैठक होगी, उसकी सूचना प्रधान द्वरा सदस्यों को दी जाएगी। पंचायत सचिवों ने प्रधान व सदस्यों से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी कराए। असाक्षर सदस्यों ने शपथ पत्र पर अंगूठा लगाया।