फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad news

पितौरा में प्रधान ने ली बैठक, 6 समितियों का हुआ गठन

Thu, 27 May 2021 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad news
कायमगंज। ग्राम पंचायत के गठन के बाद पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के गांव पितौरा के कन्या प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में पहली बैठक हुई। इसमें प्रधान ने मास्क व घूंघट की ओट से ही मौजूद 9 सदस्यों को शपथ दिलाई। गांव के विकास का खाका खींचने के लिए छह समितियों का गठन किया गया। साथ ही गांव में साफ-सफाई व कोरोना से बचाव के लिए भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

विकास खंड में 87 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 42 का कोरम पूरा होने से यहां के प्रधानों को 25 व 26 मई को शपथ दिलाई गई थी। गुरुवार को सभी ग्राम पंचायतों में सचिवों ने पहली बैठक का आयोजन कराया। गांव पितौरा के कन्या प्राथमिक विद्यालय में पहली बैठक हुई। गांव में पंचायत घर नहीं बना है। बैठक में ग्राम प्रधान दीप शिखा ने मुंह पर मास्क और हलके घूंघट की आड़ में वहां मौजूद 9 सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके बाद सदस्यों ने प्रतिज्ञा पत्र पर हस्ताक्षर कर सचिव को सौंपे। इसके बाद सचिव आलोक त्रिवेदी की मौजूदगी में गांव के विकास के लिए छह समितियों का गठन किया गया। इसमें समितियों का अध्यक्ष प्रधान को बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा तीन समितियों का अध्यक्ष ग्राम प्रधान द्वारा चुना गया। हाईस्कूल तक शिक्षा प्राप्त प्रधान तो सामने कुर्सी पर बैठीं पर रहीं। उनके पास साइड में बैठे अधिवक्ता पति अनिल कुमार ने मदद की। पहली बैठक में गांव में साफ-सफाई और कोरोना से बचाव के लिए चर्चा की गई। साथ ही गांव में रेहड़ी, ठेली वाले व मजदूरों को एक-एक हजार रुपये देने के लिए चिह्नित करने को कहा गया। सचिव ने कहा कि सभी सदस्य अपने-अपने वार्ड में लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें। यदि कोई बीमार हो तो उसे मुफ्त में दवा का वितरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह समितियां करेंगी कार्य
पंचायत सचिव आलोक त्रिवेदी ने बताया कि नियोजन एवं विकास समिति पंचायत की पूरी योजना तैयार करेगी। कृषि, पशुपालन, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों का संचालन करेगी। इसमें प्रधान सभापति व अन्य 6 सदस्य शामिल होंगे। शिक्षा समिति में प्राथमिक शिक्षा, उच्च प्राथमिक शिक्षा, अनौपचारिक शिक्षा, साक्षरता आदि के कार्य समिति संचालित करेगी। इसमें प्रधान सभापति व 6 अन्य सदस्य शामिल होंगे। एससी पिछड़ा वर्ग का एक-एक सदस्य जरूर होगा। निर्माण कार्य समिति का काम सभी निर्माण कार्य कराना, इस समिति की जिम्मेदारी होगी। इसमें प्रधान सभापति व 6 सदस्य शामिल होंगे। स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति गांव में चिकित्सा, स्वास्थ्य परिवार कल्याण संबंधी कार्य और समाज कल्याण की योजनाओं का संचालन करेगी। प्रशासनिक समिति सभी कार्य निपटाएगी। इसके अलावा राशन दुकान संबंधी कार्य भी देखेगी। इसमें भी प्रधान के साथ अन्य सदस्य शामिल किए जाएंगे। जल प्रबंधन में शामिल सदस्य राजकीय नलकूपों का संचालन करेंगे। पेयजल संबंधी कार्य देखेंगे। इसमें भी प्रधान सभापति व अन्य सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed