{"_id":"5ea327ea8ebc3e90941e41be","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp556876118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर अधिक मूल्य पर दूध बेचते पकड़ा, एसडीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर अधिक मूल्य पर दूध बेचते पकड़ा, एसडीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाजार में खाने पीने व निर्माण सामग्री की मनमानी कीमत दुकानदार वसूल रहे हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए एसडीएम व डीएसओ ने कार्रवाई की। मेडिकल स्टोर में जरनल स्टोर का सामान और दूध बिकता देख कर नाराजगी जाहिर की। दूध भी एक रुपये महंगा बिक रहा था। इस पर दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने के चेतावनी दी। दुकानदार की पत्नी ने भरोसा दिया कि वह अब दूध नहीं बेचेंगे।
एसडीएम अनिल कुमार व डीएसओ जिवेश कुमार मौर्या शुक्रवार दोपहर को बाजार का जायजा लेने के लिए निकले। एसडीएम को शिकायत मिली कि भारत माता मंदिर के सामने एक मेडिकल स्टोर पर दूध का पैकेट एक रुपये अधिक लेकर बेचा जा रहा है। इस पर अधिकारी मंदिर के पास पहुंचे। एसडीएम ने अर्दली को दूध लेने के लिए भेजा। दुकानदार ने 28 रुपये का प्रिंट रेट का दूध 29 रुपये में अर्दली को दिया। इसी दौरान पहुंचे एसडीएम व डीएसओ ने दुकानदार की फटकार लगाई।
एसडीएम ने कहा कि मेडिकल स्टोर की आड़ में जरनल स्टोर की दुकान बनाकर दिन भर बिक्री की जा रही है। दूध एक रुपये ज्यादा लेकर बेचा जा रहा है। एसडीएम ने दुकानदार के खिलाफ तय कीमत से अधिक मूल्य लेने का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी। तभी दुकानदार की पत्नी आ गई। उसने एसडीएम को बताया कि वह अब दूध नहीं बेचेंगी। मेडिकल स्टोर के अलावा जरनल स्टोर की दुकान बंद रहेगी। एसडीएम ने बताया कि शनिवार से अफसर सामान्य व्यक्ति बनकर दुकानों से सामान खरीदने निकलेंगे। जहां भी दुकानदार अधिक रुपये ले रहे होंगे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।