फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

Fri, 24 Apr 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
चुन्नेलाल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले युवक का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ पर शुक्रवार दोपहर को लटका मिला। इससे वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उसकी पत्नी भी रोती बिलखती हुई मौके पर पहुंच गई। उसने बताया कि पति की मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं थी। वह आर्थिक तंगी से भी परेशान थे। इसके चलते ही उसके पति ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हईपुर निवासी चुन्ने लाल (32) पुत्र भोजराज के पास खेती नहीं थी। वह पत्नी कमला देवी बेटी शलोनी(7), बेटे आयुष(4) के साथ झोपड़ी में रहता था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण रकता था। दो वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में वह घायल हो गया था। सिर में चोट होने से इलाज में उसका काफी पैसा खर्च हो गया था। दुर्घटना के बाद से वह ज्यादा मेहनत भी नहीं कर पा रहा था। इधर लॉकडाउन में काम भी नहीं मिल पा रहा था। इससे परिवार के सामने आर्थिक तंगी आ गई और चुन्ने परेशान रहने लगा। शुक्रवार दोपहर करीब 11.30 बजे चून्ने घर से निकला था। इसके करीब एक घंटे बाद बच्चों ने गांव के बाहर गांव वेग निवासी विनोद दीक्षित के आम के बाग में पेड़ पर लुंगी के फंदे से शव लटका देखा। जानकारी मिलने पर कमला बच्चों के साथ रोती बिलखती हुई मौके पर पहुंची। इस बीच मौके पर भीड़ लग गई। कमला ने बताया कि दुर्घटना के बाद से पति की मानसिक स्थिति भी पूरी तरह ठीक नहीं थी। शाम को उसने भोजन बनाया था। इसके बाद पति व बच्चों ने भोजन खाया। आर्थिक तंगी से भी पति परेशान रहते थे। घर में राशन के बारे में लोगों के पूछने पर कमला ने बताया कि घर में चावल हैं, पर आटा नहीं है। चुन्ने का एक भाई जोगराज है। उसकी भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि चुन्ने की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके चलते ही उसने फांसी लगाकर जान दी है। परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed