{"_id":"5e9093e38ebc3e774051f612","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp554608554","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना होने के शक में महिला सहित 5 को जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना होने के शक में महिला सहित 5 को जांच के लिए भेजा
विज्ञापन
कायमगंज। क्षेत्र के 3 गांव में एक महिला सहित 5 लोगों को कोरोना होने के शक में जांच के लिए मिशन अस्पताल भेजा गया। महिला को छोड़कर सभी बाहर से आए हुए लोग बताए गए हैं। इनमें से कुछ में सांस लेने की दिक्कत व बुखार, खांसी, जुकाम के लक्षण पाए गए हैं।
कंपिल क्षेत्र के गांव कमलाईपुर निवासी 21 वर्षीय महिला घर में ही रहती है। उसे तेज बुखार व खांसी, जुकाम हो गया। इस पर एलवाई डिग्री कालेज में वह पति के साथ स्पेशल फ्लू कैंप पहुंची। कैंप प्रभारी राजस्व निरीक्षक सतेंद्र कटियार ने डॉ. विकास शर्मा से बुखार आदि की जांच कराई। 102 डिग्री बुखार निकला, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में लिटाया गया। इसके बाद गांव रूटौल निवासी 37 वर्षीय युवक कैंप पहुंचा। युवक नोएडा में टेंपो चलाता था। वह 21 मार्च को घर लौटा था। सांस लेने में दिक्कत होने पर कैंप पहुंचा। सीएचसी के बीपीएम विनय मिश्रा ने बताया कंपिल क्षेत्र के गांव गूजरपुर निवासी 55 वर्षीय ग्रामीण, 50 वर्षीय ग्रामीण व 60 वर्षीय ग्रामीण पिछले सप्ताह दिल्ली से गांव लौटे हैं। तीनों को रैपिड रिस्पांस टीम के डॉ. संदीप ने गांव में ही उन्हें देखा और बुखार, खांसी जुकाम के लक्षण पाए जाने पर जांच बताई। सभी को दो एंबुलेंस में मिशन अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया। शुक्रवार को स्पेशल फ्लू कैंप में ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनीष रस्तोगी, डॉ. संजेश, डॉ. जितेंद्र गंगवार, डॉ. पीके शर्मा ने 98 मरीज देखे। 180 लोगों की थर्मल स्कैनिंग की गई। एसडीएम अमित आसेरी ने बताया कि महिला गांव में ही रहती थी। उसकी हालत नाजुक है। एसओ कंपिल को गांव में निगरानी व सख्ती करने के निर्देश दिए गए हैं।