फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,corona

कोरोना संदिग्ध मरीजों को भूखा रख किया जा रहा आइसोलेट

Fri, 10 Apr 2020 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,corona
फर्रुखाबाद। आवास विकास तिराहे के निकट स्थित मिशन अस्पताल में कोरोना संदिग्ध पांच लोगों को रखा गया है। शुक्रवार को सुबह से मरीजों को पानी तक नहीं दिया गया। इससे गर्भवती महिला को भूखे-पेट उल्टियां होने लगीं। दोपहर बाद 3.30 बजे सफाई कर्मी लंच पैकेट लेकर पहुंचा। पांच लोगों के बीच मात्र दो बोतल पानी दिया गया।
विज्ञापन

मिशन अस्पताल में 50 मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए। यहां दो महिलाओं सहित चार लोगों को तीन दिन से आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। इनमें एक महिला गर्भवती है। शुक्रवार सुबह बिहार प्रांत के भागलपुर निवासी रिश्तेदारी में आए युवक को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर नजर डालें तो मरीजों के लिए दवाई तो दूर भोजन, नाश्ता व पानी के भी लाले हैं। दोपहर तक किसी को पानी तक न मिलने से पांचों मरीज बिलबिला गए। इस पर वहां ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी शिवकुमार, विनोद ठाकुर, प्रशांत, पीएसी जवान रईस खान, चरन सिंह, वीर सिंह व प्लाटून कमांडर मुकेश कुमार ने मिलकर केले व पानी की बोतलें मंगाकर मरीजों को दीं। 3.30 बजे सफाई कर्मी ने दो बोतल पानी और पांच लंच पैकेट ले जाकर बरामदे में रख दिए। इस पर महिलाएं बोलीं कि अब तो भूख भी मर चुकी है। वहीं गर्भवती महिला खासी परेशान दिखी। फिलहाल पुलिस कर्मियों की सभी ने तारीफ की। ड्यूटी रूम में डा. अमित गुप्ता अकेले मौजूद थे। हालांकि, भोजन व्यवस्था के बारे में उन्होंने भी कुछ कहने से मना कर दिया। इतना जरूर कहा कि उन्होंने अपना मास्क भी खरीदकर पहना है। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि उनसे किसी ने इस मामले की शिकायत नहीं की। फिर भी मामले की जानकारी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed