{"_id":"62990762238c3a5e0d27a8af","slug":"farrukhabad-news-audio-viral-farrukhabad-news-knp700302193","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया और अफसर के चालक की बातचीत का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया और अफसर के चालक की बातचीत का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खनन माफिया और अफसर के चालक के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें चालक कह रहा है कि 10 हजार रुपये प्रति महीने लेकर डंपर चल रहे हैं।
चालक की खनन माफिया से हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है। वायरल ऑडियो में खनन माफिया कह रहा है कि उसका एक ही डंपर चलता है। उसने एक प्रदेश स्तरीय नेता का भी नाम लिया। दूसरे खनन माफिया का नाम लेते हुए कहा कि उनसे कितने रुपये लिए जा रहे हैं। इस पर चालक ने बताया कि 10 हजार रुपये महीने देकर डंपर चलाते रहो।
खनन माफिया ने जब खुद को गरीब बताया तो चालक ने कहा कि जो चाहो दे देना। माफिया ने जब अफसर से मिलवाने की बात कही तो चालक बोला कि यह मेरी जिम्मेदारी है। चालक ने यह भी कहा कि एक माफिया के दो डंपर पिछले सप्ताह ही साहब ने पकड़े थे।
विज्ञापन
उस पर एक लाख से अधिक जुर्माना लगाया गया। अभी उसके कई डंपर चल रहे हैं। एसडीएम अमृतपुर पद्म सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अवैध खनन में वाहन सीज किए जाएंगे।