फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: groom's brother-in-law was slapped amidst the preparations for Jaimala

फर्रूखाबाद: जयमाला की तैयारियों के बीच दूल्हे के बहनोई को पड़ा थप्पड़, रात को लौटी बरात, सुबह हुए फेरे

Mon, 21 Jun 2021 07:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 21 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: groom's brother-in-law was slapped amidst the preparations for Jaimala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद के नवाबगंज में बरातियों के स्वागत सत्कार के दौरान मझिया ने दूल्हे के बहनोई को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर वर व वधू पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। बरात रात में ही वापस चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन बरातियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस के बुलाने पर दूल्हा भी पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। सोमवार सुबह फेरे हुए और दुल्हन विदा हो गई। गांव सलेमपुर निवासी त्योरी निवासी ग्रामीण की पुत्री का विवाह जनपद मैनपुरी थाना बिछवां के गांव भनौऊघाट के युवक से तय हुआ था।
विज्ञापन


रविवार रात बरात आई। वधू पक्ष के लोग बरातियों के सत्कार में लगे थे। इसी दौरान दूल्हे के बहनोई किसी बात पर नाराज हो गए। मझिया ने उनको समझाने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो मझिया ने थप्पड़ जड़ दिया। इस पर वर पक्ष के लोग उग्र हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के बाद वर पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। बराती वापस चले गए। वधू पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर से तीन बरातियों को पकड़ लिया। फोन करके दूल्हे को थाने बुलाया गया। सोमवार सुबह पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद दूल्हा मंडप में पहुंचा और फेरे हुए। इसके बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर विदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed