फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Father and son died after eating vegetables made at home, condition of three critical

फर्रूखाबाद: घर में बनी गोभी आलू की सब्जी खाने से हुई पिता-पुत्र की मौत, तीन की हालत गंभीर

Sun, 24 Oct 2021 01:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Oct 2021 01:36 AM IST
सार

फर्रूखाबाद में गोभी आलू की सब्जी खाने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं तीन की हालत गंभीर है। तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Father and son died after eating vegetables made at home, condition of three critical
फूड प्वाइजनिंग से पिता पुत्र की मौत, तीन गंभीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद में घर में बनी सब्जी खाने के बाद एक परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। आननफानन सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पिता और छह साल के बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। दो बेटियों और एक बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढ़िया निवासी इरशाद (45) के घर शनिवार रात गोभी आलू की सब्जी बनी थी। शाम करीब 7:30 बजे परिजनों ने रोटी गोभी आलू की सब्जी के साथ खाई। इसके करीब आधा घंटे बाद परिजनों की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


इस पर इरशाद (45), उनका पुत्र माजिद उर्फ चूचू (13), पुत्री माजिदा (18), दूसरी पुत्री साजिदा (11) को शहर के  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सबसे छोटे पुत्र लल्ला (6) को आवास विकास के एक अस्पताल ले जाया गया। इरशाद और लल्ला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि साजिदा, माजिद और माजिद की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इरशाद के रिश्तेदार नवाबगंज थाने के गांव वीरपुर नादी निवासी वाजिद खान ने बताया की सब्जी को इरशाद की पत्नी नन्ही बिटिया, पुत्र माजिद और राजदा ने नहीं खाया था। इसलिए वह ठीक है। पिता-पुत्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed