फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad

ओलावृष्टि में 3897 किसानों का 1.81 करोड़ का नुकसान

Wed, 29 Apr 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad
लोहिया अस्पताल के सभागार में प्रशिक्षण लेते डाक्टर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। ओलावृष्टि, आंधी, पानी से जिले की दो तहसीलों के 3897 किसानों का 1.81 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने जिले भर में सर्वे कराकर शासन को मांगपत्र भेज दिया है। अमृतपुर तहसील को 15 प्रतिशत नुकसान होने से आपदा राहत की श्रेणी से बाहर कर दिया गया। यहां के किसानों को आपदा राहत का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार शाम आंधी, पानी और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ था। लेखपालों से गांवों का सर्वे कराकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की गई। सदर तहसीलदार राजू कुमार के मुताबिक क्षेत्र के 16 गांव प्रभावित हुए हैं। इनमें 2724 किसानों की 955 हेक्टेयर में खड़ी मक्का, गेहूं, सब्जी आदि फसलें तबाह हुई हैं। अतिवृष्टि में किसानों का 1.29 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कायमगंज तहसीलदार भूपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 1173 किसानों की 391 हेक्टेयर जमीन में खड़ीं फसलें तहस नहस हो गई हैं। 52.80 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। तहसीलदारों ने रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेज दी है। अमृतपुर तहसीलदार प्रदीप सिंह ने बताया कि दैवीय आपदा से राहत तभी मिलती है, जब नुकसान 33 प्रतिशत हो। मगर इस तहसील में 15 प्रतिशत ही नुकसान हुआ है।

नवाबगंज में ओले गिरने से बबार्द हुई बैगन की फसल देखता किसान। संवाद

नवाबगंज में ओले गिरने से बबार्द हुई बैगन की फसल देखता किसान। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed