{"_id":"5e3ac4c88ebc3ee5a94bfc1b","slug":"farrukhabad-education-farrukhabad-news-knp5425992144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहमानी स्कूल में साइंस, आर्ट-क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्राओं ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहमानी स्कूल में साइंस, आर्ट-क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्राओं ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
रहमानी स्कूल में प्रोजेक्ट देखते मुख्य अतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। हाजी अख्तर हुसैन रहमानी गर्ल्स इंटर कालेज में साइंस, आर्ट-क्राफ्ट प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में प्रतिभागी छात्राओं ने हुनर दिखाया। सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डा. जितेंद्र कटियार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद साइंस, आर्ट क्राफ्ट के बनाए गए सुंदर मॉडलों का उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया। प्रतिभागियों से मॉडल के बारे में जानकारी ली। प्रतिभागियों ने बेबाकी से अपने मॉडलों की खासियतों का बखान किया। इसके बाद हुई परिणामों की घोषणा में सीनियर वर्ग में सोलर सिस्टम बनाने वाली नबीला सिद्दीकी और मुस्कान को संयुक्त प्रथम स्थान मिला। कक्षा नौ की मरियम नूर ने चंद्रयान मॉडल बनाकर दूसरा और पॉल्यूशन मॉडल में अनमता आसिफ तथा अनमता खान ने संयुक्त तृतीय स्थान पाया।
जूनियर सेक्शन में बटरफ्लाई/क्ले फ्लावर बनाकर अलिश्बा ने प्रथम, पेंसिल फ्लेक्स हट में काशान ने द्वितीय तथा दाल पेस्टिंग सीनरी बनाकर सुबहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रबंधक हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने कहा कि जो बच्चे पढ़ाई में प्रतिभा दिखाएंगे, उन्हें मदद दी जाएगी। प्रधानाचार्य रोली अग्निहोत्री ने बच्चों की सराहना की। इस मौके पर मेहमान मास्टर समीउल्लाह, खुर्शीद आलम खान और अभिभावकों के अलावा मौलाना एजाज अहमद नूरी, आकिल खान, समीना खान, अंकित, दीबा, अफरोज, साजिद, निकहत आदि मौजूद रहे।