फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad crime

सराफ व परचून की दुकान से लाखों की चोरी

Thu, 27 Feb 2020 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad crime
चोरी के बाद खाली लॉकर देखते सराफा व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव चंदुइया के पास किसान मार्केट में चोरों ने सराफ व परचून की दुकान के शटर उचकाकर लाखों के जेवरात, काजू, बादाम व अन्य सामान पार कर दिया। सुबह जब दुकानदारों ने शटर टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन

कायमगंज नगर के मोहल्ला बजरिया रामलाल निवासी नितिन वर्मा की अचरा रोड पर गांव चंदुइया के पास किसान मार्केट में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। पास में ही इसी मार्केट में गांव रामापुर दबीर निवासी अखिलेश यादव की परचून की दुकान है। बुधवार की रात चोरों ने पहले दुकानों के पीछे नकब लगाने का प्रयास किया पर वह कामयाब नहीं हो सके। इस पर चोर दोनों दुकानों के शटर उचकाकर घुस गए। इस दौरान चोरों ने सराफ की दुकान में रखी अलमारी के लॉक को तोड़ दिया और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर व नकदी पार कर दी।
विज्ञापन

नितिन ने बताया अलमारी में करीब साढ़े चार किलो चांदी की पायल, खढ़आ आदि सामान रखा था। इसकी कीमत करीब सवा दो लाख रुपये होगी। 32 ग्राम सोने जेवरात में हार, नाक फूल आदि थे। इसकी कीमत 1.25 लाख रुपये होगी। इसके अलावा 3 हजार रुपये रखे थे। चोर सब निकाल ले गए। परचून दुकानदार अखिलेश यादव ने बताया दुकान के काउंटर में करीब 8 हजार रुपये रखे थे। एक मेवा की बोरी जो बुधवार को ही लाए थे। इस बोरी में करीब 40 हजार के काजू, बादाम, गरी आदि सामान रखा था। चोरी के बाद सुबह जब दुकानदारों ने शटर टूटे देखे तो मेरापुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोजी कुत्ता को नहीं मिला सुराग
कायमगंज। गांव चंदुइया के पास किसान मार्केट में सराफ व परचून दुकान में हुई लाखों की चोरी होने के बाद डॉग स्क्वॉड ने छानबीन की। हैंडलर विपिन कुमार ने खोजी कुत्ते को दुकान से कुछ चीजें सुंघाकर दौड़ाया तो कुत्ता समाने ही बने कालेज तक गया। उसके पीछे जाकर चक्कर काटता हुआ वापस आ गया। खोजी कुत्ते को चोरों की दिशा नहीं मिल सकी। फोरेंसिक टीम के प्रभारी ओमप्रकाश व एसआई सुरेंद्र सिंह ने दोनों दुकानों से कई चीजों के नमूने लिए। फिलहाल पुलिस को चोरी के मामले में कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed