{"_id":"5e57bd588ebc3ef3eb738966","slug":"farrukhabad-crime-farrukhabad-news-knp5471836118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत दस लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत दस लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पहली पत्नी के होते हुए युवक ने दूसरी शादी कर ली और दहेज में कार की मांग न पूरी होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पति समेत दस लोगों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
शहर कोतवाली के गांव भगुआ नगला निवासी सुनीता देवी का विवाह चार वर्ष पहले राघवेंद्र सिंह निवासी गांव नगला बहादुर कोतवाली मोहम्मदाबाद के साथ हुआ था। विवाह के बाद सुनीता को पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है। उसको धोखे में रखकर शादी की गई है। इसके बावजूद वह ससुराल में रहती रही। पति व ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर सुनीता को प्रताड़ित करने लगे। मांग न पूरी होने पर 10 फरवरी को ससुराल वालों ने सुनीता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
सुनीता की तहरीर पर महिला थाने में पति राघवेंद्र, ससुर बलराम सिंह, जेठ देवेंद्र, जेठानी रिंकी, जेठ राजमहेंद्र व उनकी पत्नी रानी, ननद आरती, स्वाती, देवर आशुतोष निवासीगण गांव नगला बहादुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला एसओ विनीता सारथी ने बताया कि एएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।