{"_id":"5e4adbcb8ebc3ef2986f69c4","slug":"farrukhabad-crime-farrukhabad-news-knp5452988115","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुगडुगी पिटवा कर दुष्कर्म आरोपियों के घर कुर्की नोटिस किया चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुगडुगी पिटवा कर दुष्कर्म आरोपियों के घर कुर्की नोटिस किया चस्पा
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी विमल के घर के बाहर नोटिस चस्पा करता सिपाही। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पुत्री से दुष्कर्म के आरोप में जेल गए लेखपाल पिता के फरार चल रहे तीन दोस्तों के खिलाफ कोर्ट से कुर्की का नोटिस जारी हुआ है। पुलिस ने सोमवार को डुगडुगी पिटवा कर दो आरोपियों के घर के बाहर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी चर्चित लेखपाल व उसके दोस्तों के खिलाफ पत्नी ने पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चर्चित लेखपाल व उसके तीन साथियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मुकदमे के आरोपी मेरठ के द्वारका टावर सेक्टर पांच जाग्रति बिहार निवासी विष्णु शरण रस्तोगी, फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला सैनिक कालोनी नगलादीना निवासी सोनू तिवारी उर्फ रतलेश तिवारी व मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के मोहल्ला ढिलावल निवासी लेखपाल विमल कुमार फरार चल रहे हैं। इनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट है।
आरोपियों के न मिलने पर कोतवाल ने फरार घोषित करने और कुर्की नोटिस जारी करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को फरार घोषित कर कुर्की नोटिस जारी किया था। सोमवार को फतेहगढ़ कोतवाली के दरोगा रामसेवक ने आरोपी लेखपाल विमल व सोनू तिवारी के मोहल्ले में डुगडुगी पिटवा कर दोनों आरोपियों के घरों में कुर्की नोटिस चस्पा किए जाने की कार्रवाई पूरी की।