{"_id":"5e493cd68ebc3ee5c65b230b","slug":"farrukhabad-crime-farrukhabad-news-knp5449461193","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने हलवाई के घर से पांच लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने हलवाई के घर से पांच लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन
शिवाजी नगर निवासी भूरे सक्सेना के घर चोरी के बाद साक्ष्य को नमूने एकत्र करती फोरेंसिक टीम के सदस?
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। शादी समारोह में भोजन बनाने गए हलवाई के घर का चोरों ने ताला तोड़ दिया। घर के अंदर कमरों में रखी अलमारी व बक्सों से ढाई लाख रुपये जेवर व नगदी पार कर दी। सुबह चाचा के घर से हलवाई का पुत्र घर गया तो उसको घटना की जानकारी हुई। पुत्र की सूचना पर पिता भी घर पहुंच गए। पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने को नमूने लिए है।
कसबे के मोहल्ला शिवाजी कालोनी निवासी भूरे सक्सेना हलवाई का काम करते हैं। उनके साढ़ू की पुत्री की शनिवार को शादी थी। पत्नी दो पुत्रियों को लेकर कन्नौज बहन की पुत्री की शादी समारोह में शामिल होने गई थी। भूरे सक्सेना गांव रठौरा ताजपुर में एक शादी समारोह में खाना बनाने गए थे। वह घर में ताला डाल गए थे और पुत्र पवन शाम को कुछ दूर स्थित चाचा वेदराम के घर सोने चला गया।
रात में चारों ने हलवाई के घर के दरवाजे पर पड़ा ताला तोड़ दिया और घर के अंदर कमरों में पड़े ताले भी तोड़ दिए। कमरे में रखी अलमारी व बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये नगद व ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। रविवार सुबह पवन चाचा के घर से अपने घर आया तो उसको मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। यह देखकर वह घर के अंदर गया तो कमरे के दरवाजे खुले पड़े थे और अलमारी व बक्सों का सामान बिखरा था। पुत्र की जानकारी पर पिता भी घर आ गए। कसबा इंचार्ज जेपी चौहान डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने को नमूने लिए। भूरे सक्सेना ने बताया कि बड़ी पुत्री आरती की शादी के लिए लड़का देख रहा था। पुत्री की जल्दी शादी करने को वह धन एकत्र करने लगा था। गांव नगला सवल निवासी श्याम लाल ने शनिवार को डेढ़ लाख रुपये रखने को दिए थे। वह भी घर पर रखे थे। चोर घर से ढाई लाख रुपये नगद व ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए है। दरोगा जेपी चौहान ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।