{"_id":"5e4945488ebc3ee5c31c2d73","slug":"farrukhabad-crime-farrukhabad-news-knp544945830","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन के घर से दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन के घर से दो लाख की चोरी
विज्ञापन
ऊगरपुर गांव में सुशील कुमार के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। सेल्समैन के मकान का ताला तोड़कर चोर 80 हजार रुपये नगद व डेढ़ लाख के जेवर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने एक युवक को संदेह होने पर पकड़ा और कुछ देर पर पैरवी होने पर उसको छोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊगरपुर निवासी सुशील कुमार पुत्र शिशुपाल सिंह बिस्कुट, टॉफी, चॉकलेट व अन्य बच्चों के खाने की सामग्री की सेल्समैनी करता है। वह तीन भाई है। बंटवारा होने पर उसको सड़क किनारे जगह मिली है। वहां मकान बना कर रहता है। एक मकान कुछ दूरी पर गली में है। शनिवार को सभी लोग सड़क किनारे वाले मकान में ताला डाल कर गली वाले मकान में सोने चले गए। रात में चोरों ने सड़क किनारे वाले मकान का ताला तोड़ दिया।
कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें से 80 हजार रुपये और डेढ़ लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। रविवार सुबह सुशील जब सड़क किनारे वाले मकान पर गया तो उसको मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा मिला। यह देखकर वह हैरान रह गया। उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और जेवर व नगदी गायब थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। गांव के एक युवक को संदेह होने पर पुलिस पकड़ कर कोतवाली लाई। कुछ लोगों की पैरवी पर पुलिस ने युवक को कोतवाली से छोड़ दिया। पीड़ित सुशील कुमार ने बताया कि करीब 2.30 लाख रुपये की चोरी हुई है। उसने ई-रिक्शा खरीदने को 80 हजार रुपये एकत्र कर बक्से में रखे थे।