फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad crime

दो वर्ष पहले खेत में बनाया था बंकर, कई रातें गुजारीं

Wed, 05 Feb 2020 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad crime
सुभाष का वह खेत जिसमें बंकर बनाया था। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। बच्चों को बंधक बनाने वाले सुभाष ने दो वर्ष पहले करथिया व किलमापुर के बीच के जंगल में अपने खेत में कई फीट गहरा गड्ढा करके बंकर बनाया और उसमें एक सुरंग भी खोदी थी। इसमें कई रातें भी गुजारीं। एक रात कुछ बदमाश आ गए और दरवाजा न खोलने पर पथराव कर दिया। उसके बाद सुभाष घर में आ गया। सौतेले भाई को बंकर वाला खेत देकर समझौते में उसे मकान की जमीन मिली थी। बुधवार को गांव के लोगों ने इसकी पुष्टि की और बताया कि उसने पहले भी कोई योजना बनाई होगी।
विज्ञापन

सुभाष के दिमाग में दो वर्ष पहले भी ऐसी किसी घटना को अंजाम देने की योजना रही होगी। तभी तो उसने अपने खेत में बंकर बनाया था। इसके लिए उसने कई फीट गहरा गड्ढा कर दीवारें खड़ी की थीं। उस पर गार्डर का लिंटर डाला था। ऊपर झाड़ियां लगा दी थीं। बंकर में घुसने के लिए उसने सुरंग का रास्ता बनाया था। एक सप्ताह तक उसी में रहा। एक रात कुछ बदमाशों को इस बारे में पता लगा तो वह रात में बंकर के पास पहुंचकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगे। सुभाष ने दरवाजा नहीं खोला तो बदमाश पथराव करने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद सुभाष अपने घर चला आया और कुछ दिनों बाद सौतेले भाई राकेश को बंकर वाला खेत समझौते में दे दिया था। इसके बदले में उसे गांव में जिस मकान में रह रहा था वह जमीन मिली थी। गांव के अमर सिंह पाल ने बंकर की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed