फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: brutal killing of woman by strangulation, head found at some distance from torso, terror in village

फर्रूखाबाद: महिला की गला काटकर निर्मम हत्या, धड़ से कुछ दूरी पर पड़ा मिला सिर, गांव में दहशत

Fri, 28 May 2021 10:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 May 2021 10:19 PM IST
सार

फर्रूखाबाद में एक महिला की बेरहमी गला काट कर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Farrukhabad: brutal killing of woman by strangulation, head found at some distance from torso, terror in village
महिला का शव - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में साइकिल से घर वापस जा रही महिला की रंजिश में गला काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। उसका सिर धड़ से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। महिला की गांव के ही कुछ लोगों रंजिश चल रही थी। उसी मुकदमे के संदर्भ में वह अपने वकील से मिलने के बाद वापस घर जा रही थी।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजानगला (रम्पुरा) निवासी रामपाल खेती करता है। उसकी गांव के लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। सात अप्रैल को रामपाल की पत्नी अंजू यादव ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी। इस पर अंजू मामले की शिकायत करने 27 अप्रैल को कलक्ट्रेट गई थी।
विज्ञापन


 

वहां आरोपी उसे नजर आए। इसकी उसने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। पुलिस ने इस मुकदमे को 11 मई को दर्ज कर लिया था। इसके बाद गांव के करीब 100 लोग मुकदमे को झूूठा बताकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर कोतवाल जयप्रकाश पाल मौके पर पहुंचे थे।

उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया था। इस पर गांव के लोग वापस चले गए थे। शुक्रवार देर शाम अंजू मुकदमे के संदर्भ में बात करने के लिए अपने वकील के घर गई थी। वहां से वह रात करीब नौ बजे साइकिल से वापस घर जा रही थी। तभी गांव के प्राथमिक स्कूल से 50 मीटर दूर कुछ लोगों ने घेर उसे लिया और धारदार हथियार हमला कर उसकी हत्या कर दी।

उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। चीखपुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मौके पर पहुंचकर मामले जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed