{"_id":"60e937590c0bbd4d4978e654","slug":"farrukhabad-baba-granddaughter-lost-her-life-in-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: अंधविश्वास में चली गई बाबा-पौत्री की जान, तांत्रिक ने बोला था ट्रेन का हार्न सुनने से होगी ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: अंधविश्वास में चली गई बाबा-पौत्री की जान, तांत्रिक ने बोला था ट्रेन का हार्न सुनने से होगी ठीक
Sat, 10 Jul 2021 11:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहउल्लाहपुर निवासी प्रताप के भतीजे जितेंद्र की दो माह की बेटी दुर्गा कुपोषण की शिकार थी। किसी तांत्रिक ने बता दिया कि बच्ची को सुबह ट्रेन के हार्न की आवाज सुना दो तो यह ठीक हो जाएगी।
इस पर शनिवार भोर में प्रताप व जितेंद्र दुर्गा को लेकर कमालगंज स्टेशन पहुंचे। तभी करीब 3.22 बजे बांद्र से लखनऊ जा रही ट्रेन वहां से गुजरी। उसके हार्न की आवाज सुनाने के लिए प्रताप बच्ची को गोद में लेकर ट्रैक के करीब चले गए।
ट्रेन का कमालगंज में ठहराव न होने से तेज गति से गुजर रही थी। उसकी चपेट में आने से प्रताप व दुर्गा की मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।