फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad accident

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बहनोई घायल

Tue, 21 Jan 2020 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad accident
प्रवींद्र के रोते बिलखते परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। बहनोई के साथ बाइक से जा रहे युवक को घने कोहरे में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का हेलमेट टूट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक बस में फंसकर घिसटती चली गईं। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना पाली के गांव मेहंदीपुर निवासी प्रवींद्र पाल (18) अपने पिता सकटे सिंह पाल के साथ पशुपाल में हाथ बंटाता था। उसकी बहन संजू की शादी शमसाबाद के गांव चिलसरा में हुई है। दो दिन पहले उसका बहनोई अजय पाल सिंह उसके घर आया था। वहां से दोनों एक बाइक से मंगलवार सुबह चिलसरा जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक प्रवींद्र चला रहा था। तभी राजेपुर थाना क्षेत्र में नासा की पुलिया के पास रोडवेज की शाहजहांपुर डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे प्रवींद्र व अजय पाल उछलकर सड़क पर जा गिरे। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रवींद्र का हेलमेट टूट गया और उसकी मौत हो गई। अजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक बस में फंस गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में उतर गई। चालक बस छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने दोनों को लोहिया अस्पताल भेज दिया। वहां प्रवींद्र के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। अजय को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली। करीब एक घंटे बाद क्रेन पहुंची तब बस को वहां से हटवाया गया। उसमें सवार यात्री दूसरे वाहनों से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed