{"_id":"61b31609cdb46e5c7c6d6dad","slug":"farrukhabad-2-vicious-arrested-with-opium-worth-one-crore-police-engaged-in-interrogation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: अंतरराज्यीय दो तस्कर एक करोड़ की अफीम सहित गिरफ्तार, कई अन्य लोगों के नाम पूछताछ में प्रकाश में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: अंतरराज्यीय दो तस्कर एक करोड़ की अफीम सहित गिरफ्तार, कई अन्य लोगों के नाम पूछताछ में प्रकाश में आए
Fri, 10 Dec 2021 02:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:33 PM IST
सार
एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में कई नाम पुलिस को पता चले हैं।
विज्ञापन
अफीम
विस्तार
फर्रुखाबाद में अंतरराज्यीय दो तस्करों को पुलिस ने चार किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये है। तस्करों के पास अस्सी हजार रुपये की नगदी भी बरामद हुई है।
आरोपी झारखंड से अफीम लाकर बरेली में सप्लाई करते थे। पूछताछ में इन लोगों ने अन्य सदस्यों के नाम बताए हैं। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मोहम्मदाबाद कोतवाल दिलीप कुमार बिंद व एसएसआई मोहम्मद अकरम के साथ एसओजी प्रभारी अलराज भाटी ने चौकी मदनपुर के पास से दो तस्करों को पकड़ा।
पकड़े गए तस्करों में जनपद बरेली थाना आंवला के गांव मऊचंदपुर निवासी संजू उर्फ संजय कुमार, झारखंड जिला थाना चतरा के गांव दरियाड निवासी बाबू चंद्र दांगी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चार किलो अफीम व 80 हजार रुपये नगद बरामद किए।
विज्ञापन
पूछताछ में बाबू चंद्र दांगी ने बताया कि वह झारखंड से आदेश नाम के युवक से अफीम खरीदकर लाता है। वह अफीम को संजू उर्फ संजय कुमार व उसके पिता सोमपाल को मंहगे दामों में बेचता है। इससे पहले दो बार वह अफीम की खेप लाकर पिता-पुत्र को बेच चुका है।

Trending Videos
संजू ने पूछताछ में बताया कि वह जनपद बरेली के थाना आंवला क्षेत्र निवासी पप्पू को अफीम की सप्लाई करता है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में कई नाम पुलिस को पता चले हैं। उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। यह लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से माल की सप्लाई करते हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।