{"_id":"5eea0d848ebc3e42f8015365","slug":"farrukabad-news-farrukhabad-news-knp5659492158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल गुम होने पर शिक्षिका ने छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल गुम होने पर शिक्षिका ने छात्र को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मध्याह्न भोजन योजना के तहत खाते में धनराशि भेजने को बैंक पासबुक व आधार कार्ड जमा करने कक्षा चार का छात्र विद्यालय गया। इसी दौरान शिक्षिका का मोबाइल गुम होने पर उसने छात्र को पीट दिया। यूपी 112 के दो सिपाहियों ने भी मारपीट की। इससे उसके कान से खून निकलने लगा। पिता ने श्िािक्षका के खिलाफ कार्रवाई को बीएसए और सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी अवधेश ने बीएसए व एसपी को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि उसका पुत्र चिंटू गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता है। एमडीएम योजना के तहत कनवर्जन कास्ट की धनराशि लाभार्थियों के खाते में आनी है। इसके लिए 13 जून को पुत्र आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी जमा करने स्कूल गया। तभी एक शिक्षिका का मोबाइल गुम हो गया।
गांव के दो युवकों के कहने पर शिक्षिका ने उसके पुत्र को पीट दिया। सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के दो सिपाहियों ने भी पुत्र की पिटाई की। इससे उसके कान से खून निकलने लगा। थाने में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बीएसए से शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई और एसपी से मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि इस प्रकरण में बीईओ राजेपुर से जांच आख्या मांगी गई है।