फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad dm

डीएम, एसपी ने रेलवे स्टेशन, कालेज में देखीं व्यवस्थाएं

Thu, 18 Jun 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
farrukabad dm
फर्रुखाबाद। बारिश से पहले भट्ठों पर काम कर रहे 56 सौ श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 20 और 21 जून को तीन ट्रेनें बिहार रवाना होंगी। डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी डा. अनिल मिश्र ने अफसरों के साथ रेलवे स्टेशन और रस्तोगी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। कहा, रेलवे स्टेशन पर भीड़ नहीं होगी। श्रमिकों को रस्तोगी इंटर कॉलेज में सुबह रोका जाएगा। सभी श्रमिकों को मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

डीएम, एसपी और सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य, सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड आदि अधिकारी दोपहर में रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य, वाणिज्य अधीक्षक, आरपीएफ के अफसरों से वार्ता की। डीएम ने बताया कि अब जिले के सभी भट्ठे बंद हो रहे हैं। लिहाजा श्रमिकों को उनके घरों तक भेजा जा रहा है। 20 जून को एक ट्रेन में करीब 1600 श्रमिक जाएंगे, जबकि 21 जून को दो ट्रेनें रवाना होंगी। इनमें चार हजार श्रमिक जाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि रेलवे स्टेशन पर भीड़ न लगे, लिहाजा श्रमिकों को रस्तोगी इंटर कॉलेज में सुबह से रोका जाएगा। सोशल डिस्टेंस बनाते हुए उन्हें रेलवे स्टेशन पर पहुंचाकर ट्रेन पर बैठाया जाएगा। यहां से जाने वाले श्रमिक बिहार प्रांत के गया, नवादा, नालंदा एवं लखीसराय तक जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि स्टेशन पर श्रमिकों को ट्रेन में बैठाने से पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग करानी होगी। जिस दिन दो ट्रेनें होंगी, उस दिन एक ट्रेन के श्रमिक रस्तोगी इंटर कॉलेज में रहेंगे। श्रमिकों के भोजन की व्यवस्था भट्ठा मालिक करेंगे। यात्रा के समय सभी श्रमिक मास्क का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed