{"_id":"5eea175b8ebc3e42e4639ea5","slug":"farrukabad-dm-farrukhabad-news-knp5659641196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकायों को आय के स्रोत व संसाधन बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकायों को आय के स्रोत व संसाधन बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी ने नगरपालिका व नगर पंचायतों के ईओ के साथ बैठक की। उन्होंने आय व संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बैठक में 14वें वित्त आयोग के धन से हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी अधिशासी अधिकारियों से ली। बरसात से पूर्व सभी निर्माणाधीन कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
नए विकास कार्यों के प्रस्तावों की मंजूरी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी में पेयजल की समस्या न आए, इसके लिए हैंडपंप रिबोर करा लिए जाएं। नगरपालिकाओं में कम से दो-तीन प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य भी शामिल कर बाउंड्रीवाल, शौचालय, किचन आदि का सुंदरीकरण कराया जाए। सभी नगर पालिकाओं को टैक्स में संशोधन कर आय व संसाधन बढ़ाने के साथ वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
चकरोडों से हटाया जाएगा कब्जा : फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी चकरोड खाली कराकर कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम को निरीक्षण कर मछली पालन के लिए स्थान चिह्नित कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रवासियों को रोजगार देने के लिए मनरेगा से चकरोड बनवाए जाएं, तालाबों का सुंदरीकरण व खलिहान की भूमि पर पौधारोपण कराया जाए। कोई प्रवासी श्रमिक काम से वंचित न रहे, इसके लिए मनरेगा में अधिक से अधिक नए प्रोजेक्ट तैयार हों।