{"_id":"61d5db7fb361ee0510064b88","slug":"farrukabad-apar-ayukt-farrukhabad-news-knp6737462157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर आयुक्त को गोदाम पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा खराब मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर आयुक्त को गोदाम पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा खराब मिला
विज्ञापन
जहानगंज रोड पर स्थित गोदाम में जांच करते अपर आयुक्त। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद अनिल कुमार दुबे ने बुधवार को जहानगंज रोड स्थित विपणन विभाग की गोदाम का निरीक्षण किया। गोदाम में इलेक्ट्रॉनिक कांटा खराब मिला। उन्होंने राशन दुकानों का भी निरीक्षण किया। कार्डधारकों से गेहूं, चावल, नमक, चना, रिफाइंड आयल मिलने के संबंध में पूछताछ कर बयान लिए।
अपर आयुक्त के गोदाम पर पहुंचने के समय सरफाबाद के कोटेदार को राशन दिया जा रहा था। अपर आयुक्त ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर बोरियों की तौल करने के लिए कहा तो सहायक विपणन अधिकारी स्वाती वर्मा ने कहा कि कांटा खराब हो गया हैं।
अपर आयुक्त ने कोटेदार से कहा कि वह धर्म कांटा पर ट्रैक्टर पर लदे माल का वजन कराएं। इसके बाद खाली ट्रैक्टर-ट्राली का वजन कराया जाए। कम निकलने पर शेष माल प्राप्त कराने के निर्देश गोदाम प्रभारी को दिए। अन्य कोटेदारों से राशन सहूलियत से मिलने के बारे में पूछा।
विज्ञापन
एसडीएम के द्वारा राशन सत्यापन व अन्य अभिलेख देखे। गदनपुर देवराजपुर, गौसपुर, याकूतगंज, देवरान गढ़िया, कतरौली पट्टी ग्राम पंचायत में राशन दुकानों का अपर आयुक्त ने निरीक्षण कर कार्डधारकों के बयान लिए। जिला विपणन अधिकारी विवेक सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्या, सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश चौधरी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।