फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers locked the office, then SDM slipped from the back gate

Farrukhabad News: किसानों ने कार्यालय में जड़ा ताला तो एसडीएम पिछले गेट से खिसके

Fri, 03 Mar 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers locked the office, then SDM slipped from the back gate
अमृतपुर। समस्याओं का निस्तारण न होने से नाराज किसानों ने गुरुवार को तहसील का घेराव कर दिया। उन्होंने कार्यालय में ताला जड़ा तो एसडीएम पिछले गेट से निकलकर खिसक गए। वाहन निकलवाकर तहसील का मुख्य गेट और न्यायालय में भी ताले डलवा दिए। अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह सोमवंशी, प्रदेश महासचिव संजय सोमवंशी, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान तहसील पहुंचे। वहां समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांव उदयपुर में अवधेश सिंह की पैतृक जमीन पर थानाध्यक्ष राजेपुर निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। एसडीएम भी दबंगों से मिले हैं। शीतगृह मालिक ने किसानों का आलू बेचकर लाखों रुपया हड़प लिया है। शिकायतों पर भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक हुई नारेबाजी के बाद भी कोई अधिकारी धरनास्थल पर नहीं पहुंचा। एसडीएम पदम सिंह व सीओ रविंद्र नाथ राय कार्यालय में बैठे थे। इससे नाराज भाकियू नेता एसडीएम को कार्यालय में ही बंद करने पहुंचे। उन्होंने जैसे ही कार्यालय का गेट बंद किया तो एसडीएम व सीओ पिछले गेट से कार्यालय के बाहर निकल गए।
एसडीएम को जाते देख न्यायलय के कमरे में भी ताला डाल दिया गया। इसके बाद तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कार्यालय व न्यायालय में ताले डलवाए गए। परिसर में खड़े अधिकारियों, वकीलों आदि के वाहन बाहर निकलवाकर मुख्य गेट पर भी ताला लगा दिया गया।

किसान तहसील प्रशासन व थानाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। थानाध्यक्ष अमृतपुर संत प्रकाश ने भाकियू नेताओं को समझाकर एसडीएम व सीओ से बात कराई। दोनों अधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण कराने का भरोसा दिया। इसके बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त कर तहसील के ताले खोल दिए गए।
इस दौरान नेत्रपाल सिंह, निर्मल सिंह, रक्षपाल सिंह आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed