फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers claim the case will only get hotter in panchayat

किसान पंचायत में गरमाएगा क्लेम का मामला

Sat, 13 Jun 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 13 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
बीमा कंपनी एचडीएफसी के आलू किसानों को बीमा क्लेम से बाहर करने का मामला
विज्ञापन
भाकि यू की महापंचायत में उठेगा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की महापंचायत हरिद्वार में 16 से 18 जून तक चलेगी। इसमें भाग लेने जिले से बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे।

फसल बीमा कंपनी एचडीएफसी अरगो ने रबी की फसल में गेहूं व आलू किसानों का बीमा किया था। फसल बीमा कराने वाले 11738 किसानों में से 5734 आलू किसान थे। इन्हें बीमा क्लेम नहीं मिला। इन किसानों ने 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार 702 रुपया प्रीमियम जमा किया था। भारतीय किसान यूनियन के साथ ही सियासी दलों के नेताओं ने इस मामले को संजीदगी से लिया है। बीमा कंपनी के सर्वे में गफलत करने की बात कही जा रही है।

भारतीय किसान यूनियन इस मामले को हरिद्वार में 16 जून से 18 जून तक होने वाली किसान पंचायत में उठाएगी। भाकियू ने जिला अध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि महापंचायत में शामिल होने के लिए जिले से बड़ी संख्या में किसान हरिद्वार जाएंगे। रविवार से किसानों के जत्थे हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। उन्होने कहा कि पंचायत में बीमा कंपनी के किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला उठाया जाएगा।

बीमा कंपनी ने आलू किसानों से भेदभाव किया है। किसानों से धोखा कर प्रीमियम हड़प लिया गया। इसे सहन नहीं किया जाएगा। - सुशील शाक्य, भाजपा नेता

बरसात ने तबाही में आलू व गेहूं की फसल में फर्क नहीं किया है। दोनों फसलों में बर्बादी हुई। कंपनी को आलू किसानों को क्लेम देना चाहिए। - अतुल शर्मा, जिला संयोजक, आप

बीमा कंपनी गलत कर रही है। यह गंभीर मामला है। बीमा कंपनी पर कार्रवाई होनी चाहिए। - रामनरेश गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष, बसपा

बीमा कंपनी ने नियमों को ताक पर रख दिया है। भाकियू आवाज उठाएगी। हरिद्वार में होने वाली महापंचायत में मुद्दा उठेगा। - अरविंद शाक्य, जिला अध्यक्ष भाकियू (टिकैत गुट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed