फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farmer 's death in potato blight disease

आलू में झुलसा रोग देख किसान की मौत

Mon, 28 Dec 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Mon, 28 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। 25 बीघा आलू की फसल में झुलसा रोग लगा देख थाना क्षेत्र के गांव दलेलगंज के रहने वाले किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई। किसान के छोटे पुत्र ने थाना पुलिस को मौखिक सूचना दी। दिल्ली से बड़े पुत्र के आने के इंतजार में शव घर पर रखा है। मृतक के पिता का कहना है कि फसल खराब होने से पुत्र की हार्टअटैक से मौत हुई है।

विज्ञापन


गांव दलेलगंज निवासी हाकिम पाल (40) पुत्र हरिश्चंद्र ने 25 बीघा खेत में आलू की फसल की थी। हाकिम सिंह के छोटे पुत्र अंश (15) के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे पिता हाकिम सिंह खेत में आलू की फसल देखने गए। फसल में झुलसा रोग लगा देख हाकिम सिंह की तबियत बिगड़ गई। वह खेत में ही अचेत होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में खेत पर पहुंचे और हाकिम सिंह को प्राइवेट वाहन से जिला मुख्यालय स्थित नर्सिंगहोम लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो पत्नी शकुंतला देवी आदि परिजन रोने-बिलखने लगे। अंश ने थाने में घटना की मौखिक सूचना दी। हाकिम सिंह के पुत्र हरिश्चंद्र ने बताया कि बड़ा प्रपौत्र गौरव कुमार (17) दिल्ली में नौकरी करता है। उसे घटना की सूचना दे दी है। वह दिल्ली से घर के लिए चल दिया है। हरिश्चंद्र ने बताया कि पुत्र हाकिम सिंह ने केसीसी से एक लाख रुपया ऋण लेकर 25 बीघा खेत में आलू की फसल की थी। लेकिन आलू में झुलसा रोग लगने से हाकिम सिंह परेशान रहते थे।  आलू में झुलसा रोग लगने से ही हाकिम सिंह की हार्टअटैक से मौत हो गई। उधर, एसओ कुलदीप दीक्षित ने बताया कि अगर परिजन तहरीर देते हैं तो हाकिम सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed