{"_id":"61fd663ab72e682d4952ed09","slug":"farmer-s-body-found-hanging-from-a-tree-farrukhabad-news-knp6788718108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
गांव डूंगरपुर में गमगीन बैठे जगवेंद्र के परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। घर से कुछ दूर पेड़ पर मफलर के फंदे से किसान का शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। किसान के दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव डूंगरपुर निवासी जगवेंद्र सिंह (30) खेती करता था। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने जगवेंद्र का शव पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी छोटे भाई गौरव को दी। गौरव परिजनों के साथ पहुंचा और रोने बिलखने लगा।
गौरव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव के लोगों के सहयोग से शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने गौरव से घटना के बारे में जानकारी की। गौरव ने बताया कि भाई जगवेंद्र की शादी नहीं हुई थी। वह भाभी के साथ ही रहता था।
विज्ञापन
उसके दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। भाई की तहरीर पर सूचना दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।