{"_id":"638104e59e94a601d8452c7a","slug":"farmer-dies-due-to-unknown-vehicle-collision-farrukhabad-news-knp730231646","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत
विज्ञापन
राजेपुर। सुबह टहलने निकले किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव जैनापुर निवासी ताहर सिंह चौहान (70) प्रतिदिन की भांति शुक्रवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे।
बरेली-इटावा हाईवे पर किसी वाहन ने ताहर सिंह चौहान के टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन को तेजी से भगा ले गया। ग्रामीण ने ताहर सिंह को घायल अवस्था में देखकर पुत्र सत्येंद्र को जानकारी दी।
सत्येंद्र पिता ताहर को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उनको रेफर कर दिया। परिजन उनको नर्सिंग होम में भर्ती कराने ले जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुत्र सत्येंद्र व अंटू का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। ताहर सिंह की पत्नी की 13 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।