फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer dies due to HT line

एचटी लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

Tue, 08 Dec 2020 05:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to HT line
अनुराग का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज/कंपिल। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी युवक झूलती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मुआवजे की मांग। इस पर एसडीएम ने मदद के लिए भरोसा दिया।
विज्ञापन

गांव पुरौरी निवासी अनुराग बाथम (30) पुत्र मुन्नालाल मंगलवार सुबह गांव के पास अपने खेत में आलू खोद रहा था। खेत के ऊपर एचटी लाइन झूल रही है।
अनुराग ने जानवरों के लिए आलू की बेल एकत्र की और गठरी बनाकर सिर पर रखकर घर ले जाने लगा। एचटी लाइन के नीचे से निकलते समय बेल झूलते तारों में छू गई। इससे अनुराग वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उठाया। सूचना पर पहुंचे परिजन अनुराग को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुराग की पत्नी रीला ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि कई बार झूलती लाइन को दुरुस्त करने की मांग की गई, लेकिन लाइन ठीक नहीं की गई। विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम सुनील कुमार व सीओ राजवीर सिंह गौर पहुंचे। उन्होंने अनुराग के परिवार की पूरी मदद व कार्रवाई का भरोसा दिया। अनुराग के तीन बच्चे आशीष (7), अंशी (5), रागिनी (3) हैं।

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया एसआई मंगल सिंह ने शव पोटमार्टम के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ दिलीप कुमार ने दोपहर बाद पहुंच कर परिवार को बीस हजार रुपये दिए और तीस हजार रुपये बुधवार को देने का भरोसा दिया।

सीएचसी में रोते बिलखते अनुराग के परिजन। संवाद

सीएचसी में रोते बिलखते अनुराग के परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed