{"_id":"68a8b52c3365cd3d190a2265","slug":"farmer-dies-due-to-bull-attack-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-128668-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सांड़ के हमले से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सांड़ के हमले से किसान की मौत
Fri, 22 Aug 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नगला मलू में गुरुवार रात किसान की सांड़ के हमले से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शमसाबाद ब्लाॅक की ग्राम पंचायत बल्लू बेहटा के मजरा मलू नगला निवासी हरिश्चंद्र( 60) पुत्र प्रवीण रात करीब 12 बजे अपने दरवाजे पर पशुओं की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक सांड़ पहुंच गया। हरिश्चंद्र ने सांड को भगाने का प्रयास किया तो वह बेकाबू हो गया और उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने सींगों से उनके पेट पर जोरदार प्रहार किया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद किसान मौके पर ही गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर लेखपाल अनिल कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई शमीमुद्दीन ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान की मौत से परिवार में मातम छा गया है। मृतक के दो पुत्र सुनील कुमार और पत्नी कमलेश कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन आवारा सांड और मवेशी लोगों के लिए खतरा बने रहते हैं लेकिन उनकी रोकथाम के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।