फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer dies after tractor overturns

ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत

Sun, 10 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after tractor overturns
सोनू की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। खेत से गेहूं लादकर जा रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव सीढे़चकरपुर निवासी सोनू सिंह (36) खेती करते थे। उनके खेत में शनिवार की रात गेहूं की मड़ाई चल रही थी। गेहूं को ट्रॉली पर लाद दिया गया था। रात लगभग 12 बजे सोनू ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा गेहूं घर ले जा रहे थे। गांव के कच्चे रास्ते पर गड्ढे में फंसकर ट्रैक्टर पलट गया। सोनू ट्रैक्टर के नीचे दब गए। गांव के कुछ लोगों ने खेत से घर आते समय रास्ते में ट्रैक्टर पलटा देखा तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब तक सोनू सिंह को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सोनू की मौत से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। पत्नी नीतू, पुत्री सौम्यता, राधा, रानी, कल्लो और भाई मोनू सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के सतीश चंद्र ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर परिजनों से जानकारी ली। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed