फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farji nistaran me faseado

शिकायतों के फर्जी निस्तारण में एडीओ कार्रवाई के घेरे में

Sun, 14 Mar 2021 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
farji nistaran me faseado
फर्रुखाबाद। जनसुनवाई के पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण के मामले में डीपीआरओ ने सभी सात एडीओ की वेतनवृद्धि रोकने व कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

शासन के आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के आदेश हैं। सीडीओ एम. अरून्मोली ने 08 मार्च को निस्तारण रिपोर्ट पर नाराजगी जताई। सीडीओ ने तथ्यों पर ध्यान दिये बिना ही सचिवों की रिपोर्ट पर ही कवरिंग लेटर लगाकर आख्या भेज दी जाती है। इस पर डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने सभी सहायक विकास अधिकारियों को चेतावनी दी। जिसमें कहा गया कि निर्देश के बावजूद तीन दिन में शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। शासन की मंशा के विपरीत कार्यों में उदासीनता बरती जा रही है। उन्होंने एडीओ को स्वयं गुणवत्तापूर्ण जांच के बाद ही निस्तारण आख्या समय से पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। शिकायतों का समय से निस्तारण न होने पर कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध पदीय दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने के मामले में अस्थायी वेतन वृद्धि रोकते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed